चमोली के थराली सीट से विधायक रहे मगनलाल शाह के निधन के बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया, जो उप चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं। इसी क्रम में पिथौरागढ़ से विधायक रहे प्रकाश पंत के देहांत के बाद उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भी पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया। इसी तरह अल्मोड़ा की सल्ट सीट से विधायर रहे सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु के बाद उनके भाई महेश जीना को उपचुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। जबकि देहरादून के कैंट सीट से विधायक रहे हरबंस कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी सविता कपूर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। इतना ही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा को भी 2022 के चुनाव में टिकट दिया गया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष हैं।