अतुल्य भारत :
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने आज बादशाही ब्लॉक पहुंचकर हजरत अल्लामा मुफ्ती अब्दुल गनी अजहर के बेटे मौलाना मुफ्ती अब्दुल अलीम से मुलाकात करके हजरत अल्लामा अजहरी के देहांत पर दुख प्रकट किया और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का शोक संदेश उन्हें सौंपा। प्रियंका गांधी ने अपने शोक संदेश में हजरत अल्लामा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की I कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के साथ जुम्मा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा भी थे I