नई दिल्ली।
All India Congress Committee (AICC) के हालिया सम्मेलन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है। Nationalist Youth Congress ने कांग्रेस पर भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दिल्ली में विरोध रैली निकाली।
इस रैली का नेतृत्व Nationalist Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष माधवी ने किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि AICC के सम्मेलन में ऐसे बयान और गतिविधियां सामने आईं, जिनसे देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नुकसान पहुंच सकता है। इसी के विरोध में यह रैली आयोजित की गई।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, सम्मान और संप्रभुता से जुड़े नारे लगाए और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग की।
संगठन के नेताओं ने कहा कि देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा, जिससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचे।





















