हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज इंटरैक्ट क्लब के दूसरे अधिस्थापना समारोह का आयोजन किया गया रोटरी क्लब हल्द्वानी के मार्गदर्शन में गठित सिंथिया इंटरैक्ट क्लब की कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी और उन्हें सफलतापूर्वक अपने निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए उचित निर्देशन किया गया. इस समारोह के दौरान नीरज पाण्डेय को क्लब का अध्यक्ष, निधि क्वीरा उपाध्यक्ष, सात्विक रौतेला सचिव, चित्रांश पाण्डेय सयुक्त सचिव, तनु सिंह कोषाध्यक्ष, सार्जेंट एट आर्म्स सत्यम बिष्ट को पद की शपथ दिलायी गयी और सेशे पहनाकर स्वागत किया गया इसके अलावा इंटरैक्ट क्लब के विभिन्न निदेशक पदों के लिए कृष्णा बिष्ट सदस्यता बृद्धि, दिव्यांश सिंह सामुदायिक सेवा, वंदना जोशी अंतरराष्टड्ढ्रीय सेवा, आदित्य नेगी पब्लिक रिलेशन, तनिषा जोशी फण्ड रेजिंग, वैभव जोशी खेल, अर्शप्रीत कौर सांस्कृतिक कार्य, रिद्धि जोशी इवेंट कोर्डिनेटर को नामित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट चैयरमेन अनिल जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों व कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट इंटरेक्ट चैयरमेन अनिल जोशी ने छात्रों से अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।
डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट ट्रेनर मनोज साह ने रोटरी के कार्यों व प्रक्रिया की जानकारी दी, डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट गवर्नर अशोक मित्तल ने नव नियुक्त कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया, पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब हल्द्वानी श्रीश पाठक ने रोटरी की कार्य पद्धति और उससे जुड़े उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक रश्मि रौतेला ने रोटरी के अपने अनुभव साझा करते हुए रोटरी के इतिहास और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथि डायरेक्टर एम सी डालाकोटी,कोषाध्यक्ष बी के शर्मा, सचिव आशीष दुमका, सुनील जोशी, अशोक मित्तल, मनोज शाह, आशीष दुमका, वी.के शर्मा, श्रीश पाठक, विद्यालय के डायरेक्टर महिपाल रौतेला, आराध्यवर्धन सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला, रो श्रीश पाठक, प्रबंधक रश्मि रौतेला, महेश चंद्र जोशी, एस सी मिश्रा, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, हेमा तिवारी, रो कात्यायन रौतेला, अनुराधा थापा, अश्विनी सारस्वत, नितीश राज, पुष्कर सिंह, आदि समेत इंटरैक्ट क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।