गांधी परिवार पर अभद्र टिप्पणी से हुआ प्रदेशभर में उबाल।

0
17

अतुल्य भारत :

अल्मोडा प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के गांधी परिवार के खिलाफ गैर जिम्मेदारना बयान से प्रदेश भर में उबाल चरम पर आ गया है और इस बयान के बाद कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की प्रबल मांग की है और इसके लिए प्रदेश भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है और कहा कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यहां प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा विगत दिवस कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर अपनी तुच्छ मानसिकता क परिचय देते हुए पत्रकारों के समक्ष अभ्रद टिप्पणी करने के खिलाफ काँग्रेसियों ने आज जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्रित होकर मंत्री गणेश जोशी के पुतले को आग के हवाले कर उनके खिलाफ जोरदार नारे लगाये। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गये है। उन्होंने कहा कि जनहित की समस्याओं को दूर करने में विफल मंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों स्वर्गीय इंदिरा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देकर अपनी शैक्षिक योग्यता का परिचय दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे मानसिक रोगी मंत्री गणेश जोशी को मुख्यमंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय सचिव एवं नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संविधान द्वारा प्रदत्त राज्य निष्ठा की गोपनीयता एंव शपथ का अपमान करके देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर मानसिक रोगी के तहत अभद्र टिप्पणी की जिसका कांग्रेसजन तीव्र विरोध करते हैं और पूर्व में भी मंत्री गणेश जोशी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आन्दोलन की जननी रही मसूरी के आन्दोलनकारियों का भी अपमान किया हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मानसिक रोगी मंत्री को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से देश की जनता से माफी माँगकर सार्वजनिक राजनीति से सन्यास लेने की पुरजोर माँग की। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि सैनिक बाहुल्य उत्तराखण्ड राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री एवं विश्व की लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत पर जो अशोभनीय टिप्पणी दी, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और ऐसे मंदबुद्धि मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बहार करना हितकर होगा।
इस अवसर पर पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, नगर प्रभारी एंव पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रघ्तेला, रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, ब्लाँक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, अम्बीराम आर्य, प्रमोद पंवार भीमा, नारायण दत्त पाण्डेय, परितोष जोशी, सुनील कर्नाटक, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद चन्द्र साह, बाल विक्रम रावत, अमित बिष्ट, प्रदेश सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, सरस्वती रोडिया, महेश चन्द्र आर्य, देवेन्द्र सिंह बिष्ट गुडडू , रितिक नयाल, संजय कर्मयाल, गोपाल भट्ट, देव सिंह कनवाल, नितिन रावत, पूरन सिंह अधिकारी, मनोज बिष्ट, नवल बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे