हरिद्वार। भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। हालांकि सावन का महीना 31 अगस्त को समाप्त होगा, लेकिन आज सावन के महीने का आखिरी सोमवार है। इस बार सावन दो महीने का रहा। ऐसा अधिक मास के चलते हुआ। सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी है।
श्रावण मास के आखिरी सोमवार को धर्मनगरी के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के सभी शिवालयों में सुबह से ही जलभिषेक व पूर्जा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार को हर हर महादेव के उद्घोष से सारी धर्मनगरी गंुजती दिखाई दी।
इधर रूड़की में सिविल लाइंस स्थित प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए पहुंचना शुरू कर दिया था। यह सिलसिला दोपहर तक चला। इसके अलावा सिविल लाइंस के श्री जीवन मुक्त प्रेम मंदिर, नहर किनारे के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी चैक स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर, रामनगर के राम मंदिर एवं शिव चैक मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचे।