देहरादून। भारतीय किसान यूनियन ने आइएसबीटी चैकी का घेराव किया। पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस पीड़ित की समस्या नही सुनी जा रही।
रविवार को बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी संदीप चैहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता आइएसबीटी चैकी में एकत्रित हुए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।इस दौरान आरोप लगाए गए कि चैकी इंचार्ज संजीत कुमार समस्या को नहीं सुन रहे हैं। बीते जुलाई को मेहुवाला में दो पक्ष के बीच मारपीट हो गयी थी। पीड़ित पक्ष अवधेश का हाथ टूट गया था। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में देरी की।