अतुल्य भारत :
उन्नाव में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कुशालपुरवा गांव में लापता मासूम बच्ची का बीते दो फरवरी को खेत में शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या होने की पुष्टि हुई, इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। खुलासे के लिए एसपी ने स्वाट समेत स्थानीय थाना पुलिस को लगाया था। मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया, जिसमें गांव के एक युवक से मृतका की मां के अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या होने की पुष्टि हुई। फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के कुशालपुरा की रहने वाले संगीत की 5 वर्षीय बेटी सिम्मी और समीसा 31 जनवरी को दोपहर में संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थीं। इसके बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी न होने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 1 फरवरी दोपहर गांव से दूर खेतों में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने मासूम की हत्या के खुलासे के लिए सर्विलांस, स्वाट टीम समेत स्थानीय पुलिस को लगाया। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद आज पुलिस को सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह आठ बजे गांव के रहने वाले अखिलेश पुत्र मटरु बाती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके मृतका सिम्मी की मां ईशा से प्रेम संबंध थे। उसके प्रेम में मासूम बाधा बन रही थी, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से मृतका की चांदी के कंगन और हवाई चप्पल भी बरामद की।
आरेापी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना का खुलासा करने में थानाध्यक्ष अनुराग सिंह, दरोगा विमल कांत गोयल, कियाफत उल्ला, हेड कॉन्स्टेबल निर्मल सिंह, आरक्षी शिवा चौधरी, कृष्ण प्रताप, अमरेंद्र पटेल, दिवांश और रामचंद्र प्रजापति मौजूद रहे।