सिद्ध पीठ श्री शनिदेव मंदिर स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण, रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने की तैयारियां जारी।

0
96

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर सिद्ध शनिक्षेत्र , रानीपुर झाल, दिल्ली रोड, ज्वालापुर में कलयुग में प्रथम विराजमान भगवान शनि देव के सिद्ध श्री शनि देव मंदिर व गौशाला का रजत जयंती वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्री शनिदेवस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं शनि परिवार ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव एवं विशाल भंडारा शनिवार, 24 दिसंबर 2022, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। श्री शनिदेवस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विभास मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनि परिवार ट्रस्ट (रजि)के अध्यक्ष एवं श्री शनिदेवस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) के सचिव अनिल भास्कर के नेतृत्व में कार्यक्रम की जोरदार तैयारियां जारी है। जिसमें शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे पं दीनदयाल गौतम के द्वारा यज्ञ के साथ होगा उसके बाद भजन कीर्तन होगा। इसके उपरांत 11: 30 बजे भक्तों के लिए विशाल भंडारे की शुरुआत होगी जो प्रभु की इच्छा तक चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में शामिल अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी का आशीर्वचन प्राप्त होगा विभाष मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान के तौर पर आईएमसी हरिद्वार के एमडी राजीव बंसल, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रानी पुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक ई. रवि बहादुर, मेयर अनीता शर्मा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद रहेंगे। विभास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री शनिदेव स्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा संरक्षक पंडित महेश्वर प्रसाद चमोला, आशुतोष मित्तल, अनूप कपूर, तरुण टंडन, रमन चाहल के साथ शनि परिवार ट्रस्ट के सलाहकार संजय शर्मा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, कोऑर्डिनेटर आलोक गर्ग, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश नरेंद्र शर्मा, सदस्य विजय चौधरी सदस्य आदेश जैन, तरुण शर्मा आशीष गोयल, ऋतिक मिश्रा, राम कुमार शर्मा, पंडित भुवन जोशी, पंडित सुधीर मिश्रा, पंडित राजकुमार शर्मा का दिन रात जुटे हुए है। इनके साथ
कार्यक्रम संयोजक की भूमिका में शनि परिवार के उपाध्यक्ष संजय जैन, सलाहकार आरआर शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी विनय गोयल, कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा तीर्थ नगरी के सभी श्रद्धालु भक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।