देहरादून। प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ रहा है। जिससे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्तकता बरतने के लिए भी निर्देश दिए है। डेंगू के कारण कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती सिपाही जगमोहन पंवार की शनिवार रात मौत हो गई। वह नेहरू कॉलोनी थाने में तैनात थे। सिपाही जगमोहन पंवार के आकस्मिक निधन पर एसएसपी ने दुख जताया है। जगमोहन वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे जो मूल रूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे तथा वर्तमान में दीपनगर देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। इधर अस्पतालो ंमें डेंगू के मरीजो ंकी संख्या लगातार बढ रही है। अस्पताल में पिछले कुछ समय से रोजाना 10 से 15 मरीज डेंगू के लक्षणों के साथ भर्ती किए जा रहे हैं। जुलाई माह से अब तक इन लक्षणों वाले 200 मरीज, जिनमें प्लेटलेट काउंट भी कम हुआ, भर्ती किए गए। इनमें से 95 मरीजों का एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले 49 मरीज भर्ती हैं।