30 मई, सोमवार को शनि जयंती के अवसर पर भगवान शनिदेव मंदिरो में विशेष पूजन अर्चना होंगी। हरिद्वार के दिल्ली रोड, रानीपुर झाल के नजदीक स्थित उत्तर भारत के प्रथम स्थापित मंदिर शनिदेव मंदिर में प्रातः विशेष हवन पूजन और अभिषेक व भंडारे का कार्यक्रम रहेगा। जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अनिल भास्कर ने बताया कि शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड व श्री शनि अभिषेक किया जायेगा व मंत्रो का उच्चारण होगा।
कार्यक्रम में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हवन पूजन के समस्त कार्य मुख्य पुजारी पंडित महेश्वर प्रसाद चमोला व अन्य पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा, भुवन जोशी, किशोर जोशी की देखरेख में होगा।
इस अवसर पर संस्था के पदम् प्रकाश शर्मा, आशुतोष मित्तल, संजय जैन, विभाष मिश्रा, विनय गोयल, रमेश वर्मा, अजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, अलोक गर्ग, विजय चौधरी, आदेश जैन, नीरज जायसवाल, गगन साहनी सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहेंगे।