जयराम आश्रम में श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल ले. ज(से. नि.) गुरमीत सिंह

0
28
जयराम आश्रम में श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल ले. ज(से. नि.) गुरमीत सिंह

 

हरिद्वार।श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के गुरुदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप महाराज की 19वीं पुण्यतिथि पर 8 सितंबर शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मिलकर उन्हें आमंत्रित किया है ।राज्यपाल ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है।

कार्यक्रम को लेकर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि 8 सितंबर को भीमगोडा स्थित जयराम आश्रम में ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप महाराज की 19वी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजित होगा। जिसमें राज्यपाल, साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आश्रम से जुड़े भक्त भी शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।