घायलों का हाल जानने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे एम्स

0
18
डेंगू से निपटने को होने लगी फॉगिंग व कीटनाशक का छिडकाव...

देहरादून। केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शनिवार की सुबह एम्स ऋषिकेश पहुंचे। चमोली हादसे में झुलसे यहां भर्ती दो लोग का उन्होंने हाल जाना। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट शनिवार की सुबह 8.30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह एम्स ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्‍होंने चमोली हादसे में झुलसे संदीप मेहरा और सुशील का हाल जाना। मौके पर उपस्थित एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह से उन्होंने इन मरीजों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह भर्ती दोनों लोगों की हालत स्थिर है। नौ व्यक्तियों को यहां से छुट्टी दी जा चुकी है।अधेड़ ने लगाई फांसी मौके पर पहंुची पुलिस