रुद्रपुर। बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार को किच्छा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करानेके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को नगला पंतनगर निवासी 17 वर्षीय मिलन पुत्र राजेश कुमार बाईक से किच्छा जा रहा था। रास्ते में उसकी बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से मय वाहन के भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने दूसरे दिन शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक यहां नगला में परिवार के साथ रह कर हल्द्वानी में पढ़ाई कर रहा था। मृतक मूल रूप से यूपी के जिला बदायूं का निवासी था। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।