रुद्रपुर। बीती रात बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक
मूलरूप से थाना सिरौली ग्राम अंजनी जिला बरेली और हाल भूरारानी अंबिका विहार निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्व लाला राम घास मंडी स्थित टेंट हाउस में काम करता था। रविवार रात वह काम खत्म कर वापस बाईक से घर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह भूरारानी क्षेत्र में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए। पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में एसआई अशोक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बड़े से छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।