केदारनाथ उपचुनाव के लिए सोमवार को अगस्त्यमुनि और सतेराखाल चोपता में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान के तहत किया गया मंडल कार्यालय का श्रीगणेश।

केदारनाथ 4 नवंबर 2024।सतेराखाल चोपता में मंडल कार्यालय का उद्घाटन केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट एवं पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से फूल मालाओं द्वारा उनका स्वागत किया। इस दौरान आशा नौटियाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री तुंगेश्वर मंदिर फलासी एवं महादेव मंदिर के सौंदर्य करण के लिए 25-25 लाख की घोषणा की। वही राजकीय पॉलिटेक्निक चोपता के पुनर्निर्माण के लिए शासनादेश जारी किया। इसके साथ-साथ मावधार चमक की सड़क सहित कई सड़को की स्वीकृति भी दिलाई। इस के बाद उन्होंने सन , दरम्वाड़ी स्यूंड आदि गांव का भ्रमण कर जन समर्थन मांगा।

अगस्त्यमुनि में नगर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पवार एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।

इस दौरान जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ,पूर्व विधायक कोटद्वार शैलेन्द्र रावत ,मंडल अध्यक्ष बीना राणा, मंडल प्रवासी वाचस्पति सेमवाल , मंडल प्रभारी जोत सिंह राणा,मंडल महामंत्री पुष्कर रावत, विनय भट्ट ,मंडल प्रवासी विक्रम कंडारी, सुरेंद्र जोशी ,जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी , विक्रम पेलडा, पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, प्रवासी जगमोहन रावत, दीपराज बंगारी,प्रहलाद गुसाई, पूर्व जयेष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल , दुर्गा करासी राखी गुसाई आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *