हल्द्वानी। मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में कार्य करने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है और अधिकारी संबंधित रिपोर्ट, प्रस्ताव या फाइल पर अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं। अंतिम निर्णय निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामूहिक रूप से लिया जाता है।
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सचिवालय में भी किसी रिपोर्ट या फाइल पर अलग-अलग स्तर के अधिकारी अपनी राय और टिप्पणियां दर्ज करते हैं। इसके बाद पूरी प्रक्रिया के अनुसार अंतिम निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेते समय जनहित को प्राथमिकता दी जाती है।
हल्द्वानी मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद के संदर्भ में कहा कि अलग-अलग अधिकारियों की ओर से अपनी राय रखना प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।
हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता
हल्द्वानी मुख्यमंत्री धामी से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने हरीश रावत को राज्य का सम्मानित नेता बताया।
सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत का सार्वजनिक जीवन समाज के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना भी की।





















