उत्तरकाशी: यमुनोत्री मार्ग के इस पुल की सुरक्षा में तैनात की गई पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तरकाशी

  • यमुनोत्री मार्ग के फूलचट्टी पल की सुरक्षा में तैनात की गयी पुलिस।

बड़कोट: यमुनोत्री धाम के मार्ग का ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुल की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी है। मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यमुनोत्री यात्रा मार्ग में यह अहम पुलि है। फूलचट्टी के इस पुल के डेक स्लैब को किसी ने तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने खुद संज्ञान लिया।

डीएम के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जरूरी कमद उठाने को कहा। अधिशासी अभियंता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं पुल की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान भी तैनात कर दिए हैं।उत्तरकाशी: यमुनोत्री मार्ग के इस पुल की सुरक्षा में तैनात की गई पुलिस

  • जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने लिया संज्ञान।

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुल को क्षति पहुंचाने के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगा कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पुलिस के डेक स्लैब को किसी ने जानबूझकर तोड़ा है या फिर किसी वाहन की टक्कर से टूटा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पता लगा लिया जाएगा कि पुल को किसने और कैसे क्षति पहुंचाई है।

यमुनोत्री मार्ग पर फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच किलोमीटर दो पर बने लोहे के पुल के डेक स्लैब पर तोड़फोड़ किये जाने की सूचना जिलाधिकारी को मिली थी। उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अधिशासी अभियंता से घटना की जानकारी ली और पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही पुल की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

See also  उत्तराखंड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना बड़कोट में FIR दर्ज करा दी गई है। पुल के डेक स्लैब की मरम्मत की जा रही है। साथ ही पुलिस ने सुरक्षा के लिए जवान भी तैनात कर दिए हैं।

Posted In :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *