
कांग्रेस और हिन्दुओं
बीजेपी और प्रदेश सरकार की मनमानी और गुंडागर्दी के खिलाफ आज गाँधी कांग्रेस के द्वारा हरिद्वार मेँ विरोध प्रदर्शन किया गया। बारिश के बाद भी कार्यक्रम किया गया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर के नेतृत्व मेँ हुए कार्यक्रम मेँ पूर्व महानगर अध्यक्ष हरिद्वार संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ही नही देश की जनता पर भी बीजेपी के नेता अत्याचार करने मेँ लगे है, जनता के अत्याचार करने वाली यह सरकार अब कांग्रेस और मुस्लिम का नाम लेकर आम हिन्दू का उत्पीड़न करने मेँ लगी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि जनता अब इन बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। अब परिवर्तन युग आ चूका है बीजेपी देश से जाने वाली है।
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव विमला पाण्डेय ने कहा कि यह सरकार महिलाओं, युवाओं और आमजन सब पर अत्याचार कर रही है। यह अब बर्दास्त से बाहर है।
पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि आज व्यापारी से लेकर आमजन परेशान है लेकिन सत्ता का नशा किसी की सुनने को तैयार नही है।
प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संघर्ष किया है और बलिदान दिया है आज भी कांग्रेस देश को बचाने के लिए बलिदान के लिए तैयार है।
ब्लॉक कांग्रेस कनखल अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि कांग्रेस को प्रताड़ित करने के नाम पर बीजेपी हिन्दुओं को प्रताड़ित करने मेँ लगी है, हरिद्वार मेँ होने वाले मेलो मेँ भी हिन्दू तीर्थ यात्रियों का शौषण हो रहा है।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि शहरी को या ग्रामीण सबका उत्पीड़न होने के साथ साथ गलत नीतियाँ प्रत्येक लोगों का नुकसान कर रही है।
सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक ने कहा कि इस सरकार की नीतियाँ युवाओं का नुकसान कर रही है और यह नीतियाँ युवाओं का नुकसान करके भारत के भविष्य का नुकसान कर रही है।
पार्षद सुनील सिंह ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम मेँ भी बीजेपी की मनमानी हो रही हैं जिससे काम दलगत राजनीति का शिकार हो रही है।
सोशल मीडिया के अध्यक्ष आकाश बिरला ने कहा कि सरकार सोशल मीडिया को भी गोदी मीडिया बनाने का प्रयास कर रही है परन्तु आज युवाओं का ध्यान राहुल गाँधी पर है और वह राहुल गाँधी मेँ भविष्य देख रहे है।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने सबका आभार करते हुए कहा कि कांग्रेस ही देश का भला कर सकती है और कर रही है।
इस अवसर पर ओबीसी के विधानसभा अध्यक्ष अंकुर सैनी, किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सोनू लाला, डॉ वसीम सलमानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, इंटक अध्यक्ष जगदीप असवाल, युवा जिला उपाध्याय दीपक कोरी, गौतमी, हरद्वारी लाल, हिमांशु आशु, हरजीत सिंह, अमित नेगी, सुन्दर लाल, निखिल सौदाई
सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।