बगरैन होली चौक में सफाई व्यवस्था ध्वस्त — मोहल्लेवासी परेशान,
जिम्मेदारों पर उठे सवाल
एक तरफ स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं बगरैन के होली चौक मोहल्ले की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां और फैली गंदगी से हालात बेहद खराब हो चुके हैं।
मोहल्ले के लोग इस गंदगी से बेहद परेशान हैं। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है, जबकि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी सिर्फ महीने में एक बार ही मोहल्ले में आते हैं, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।
गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खासकर बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अब मोहल्लेवासी जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बदायूं से
संवाददाता एके सोनी




















