धुरंधर 2
बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के संकेत दे दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग (प्री-सेल्स) के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार तक फिल्म का कुल ग्लोबल एडवांस कलेक्शन करीब 101 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें भारत से लगभग 44 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से करीब 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है
ओवरसीज मार्केट में जबरदस्त क्रेज
विदेशों में भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई देशों में एडवांस बुकिंग इतनी तेज रही कि कुछ सिनेमाघरों में शो पहले से ही हाउसफुल हो गए हैं।
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 3.40 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह जल्द ही 4 से 5 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने करीब 1.05 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग दर्ज की है, जिससे पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने की चर्चा हो रही है।
बढ़ाए जा सकते हैं और शो
दर्शकों की बढ़ती मांग को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिक फिल्म के अतिरिक्त शो बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर इसी तरह बुकिंग जारी रही तो फिल्म की प्री-सेल्स 150 करोड़ से आगे बढ़कर 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
पहले पार्ट की भी रही थी बड़ी सफलता
फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला भाग भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहा था। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1,303 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1,005.85 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन करीब 836.95 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल लैंग्वेज फिल्मों में शामिल हो गई थी।
विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था और ओवरसीज कलेक्शन करीब 299.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने बड़ी कमाई की थी।
अब फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
























