हरिद्वार, 09 मार्च 2026।
बसंतोत्सव 2026 के दौरान उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सदस्य राष्ट्रीय प्रबंधन समिति, भारतीय रेडक्रॉस (महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च समिति) डॉ. नरेश चौधरी को उद्यान विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई।
बसंतोत्सव में डॉ. नरेश चौधरी ने न केवल कार्यक्रम का उत्कृष्ट संयोजन एवं संचालन किया, बल्कि उनके नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस यूथ स्वयंसेवकों ने एक स्टॉल लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही चलने-फिरने में असमर्थ, दिव्यांगजनों और अति वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर की सहायता से पूरे बसंतोत्सव एवं प्रदर्शनी का भ्रमण भी कराया गया। इस मानवीय सेवा कार्य की आम जनमानस के साथ-साथ उत्तराखण्ड के राज्यपाल ने भी विशेष रूप से सराहना की।
उद्यान विभाग के सचिव एस.एन. पाण्डेय एवं निदेशक एस.एल. सेमवाल ने डॉ. नरेश चौधरी को उनके समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उद्यान विभाग की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं कृषि विभाग के अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव ने भी उनके सहयोग और सेवा भावना की सराहना की।
बसंतोत्सव 2026 में यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें पूनम, डॉ. संजीव यादव, डॉ. शुभम पंत, डॉ. अर्चना, डॉ. कृतिका शुक्ला, डॉ. रोहन, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. इमरान, डॉ. अजय, डॉ. संदीप पाल, शादाब गौर, डॉ. जयलता, डॉ. कल्पना, डॉ. प्रीति तिवारी, आंचल मठपाल, डॉ. कादिर, अयुषी रावत, डॉ. माधवी, मीनाक्षी राजपूत, डॉ. अनुष्का बिष्ट, सम्लाबी डोबाल, उन्नति उनियाल, अदिति कुकरेती, अपूर्वा, नेहा, स्वाति शर्मा, दिनेश बड़ोनी, भास्कर पनेरु, प्रीति, शारिख, दिव्यानी तांबे, कनिष्का ओझा, कमल मीना, सक्षम चौधरी, सुरभि शर्मा, पंकज सैनी, गर्वित चौहान, कृष्णा भट्ट, नीरज कुमार, अंकिता, चांदनी नौटियाल, डॉ. आयुषी रावत, संध्या सकलानी, निधि सेमवाल सहित अनेक स्वयंसेवक शामिल रहे।
इस अवसर पर निदेशक बागवानी महेन्द्रपाल, अपर निदेशक रतन कुमार, संयुक्त निदेशक सुरेश राम और उप निदेशक नरेन्द्र यादव ने भी डॉ. नरेश चौधरी और उनकी पूरी इंडियन रेडक्रॉस टीम को बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।




















