












आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को श्री महादेव हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा ”हिंदू सम्मेलन” का आयोजन कपिल वाटिका कनखल में किया गया, जिसमें निर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी जी, निर्मल संतपुरा के अध्यक्ष श्री जगजीत सिंह शास्त्री, आरएसएस के सेवा प्रमुख उत्तराखंड राज्य से पवन कुमार एवं महिला महाविद्यालय की निदेशक डॉक्टर अल्पना सरपंच सपना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, सभी ने हिंदू धर्म का प्रचार करते हुए सभी से अपील की कि हमें अपने संतान धर्म को अपनाना चाहिए मानना चाहिए और अपने बच्चों को भी शिक्षा देनी चाहिए, राम की मर्यादाओं के बारे में बताया गया कृष्ण के बारे में बताया गया शंकर एवं विष्णु भगवान के बारे में भी उनकी महिमा का बखान किया गया, रवींद्र पुरी जी ने कहा हरिद्वार तो वैसे भी शिव की नगरी है और कनखल खास कर शिव का धाम है या सभी लोगों को भक्तिपूर्वक रहना चाहिए और अपने बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए की भक्ति करें सनातन के मार्ग पर चलें एवं गलत कार्यों को नापनाएं जैसे कि नशा इत्यादि, पवन कुमार जी ने कहा कि जिस प्रकार से कल शिवरात्रि है और उसमें उपवास का महत्व में है अगर हम 2 घंटा अपना मोबाइल भी बंद रखें तो भी हमको इसका एक सकारात्मक परिणाम मिलेगा, दो अल्पना शर्मा ने बोला कि हमें पर्यावरण का ध्यान रखते हुए यदि हम किसी शादी विवाह समारोह में जाते हैं तो वहां पर उपहार के तौर पर एक पौधा जरूर भेंट करें और उसे वचन ले कि इस पौधे का इसी प्रकार से देखभाल करें जिस प्रकार से एक बच्चे की देखभाल की जाती है,
कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग सम्मिलित हुए जिनमें हिमांशु, प्रेम शंकर पिंकी योगेश भारद्वाज शरद ध्यान हरिनारायण जोशी जी लता गोयल श्रीमति चौहान डॉ नगीनपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा अमित गुप्ता बडोला जी स्थानीय पार्षद एकता गुप्ता एवं इसके अतिरिक्त भी कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे





















