बगरैन, थाना वजीरगंज, जनपद बदायूं।
आज 
बगरैन, थाना वजीरगंज, जनपद बदायूं।
आज होली के पावन अवसर पर बगरैन पुलिस चौकी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन चौकी इंचार्ज एसआई गौरव सिंह जी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ किया गया। चौकी पर सभी ने मिलकर होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कांस्टेबल अवधेश, अंकित कुमार, विकास बैंसला सहित चौकी स्टाफ मौजूद रहे। पत्रकार शिवम शर्मा (परशुराम भक्त), एके (पीयूष) सोनी (दिल्ली क्राइम प्रेस), अन्य वरिष्ठ एवं क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं के साथ डीजे मालिक अवधेश कश्यप तथा ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। चौकी इंचार्ज एसआई गौरव सिंह जी ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी को शांति एवं सुरक्षा के साथ मनाना चाहिए।
गौरतलब है कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी त्योहारों के दिन क्षेत्र की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। घर से दूर रहकर भी वे समाज की सेवा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं, जो उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।
बदायूं से संवाददाता
शिवम शर्मा




















