
हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस इस बार बेहद दिलचस्प है और इसमें सबसे मज़बूत दावेदार के तौर पर अनिल भास्कर का नाम सामने आ रहा है। अनिल भास्कर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर उनकी गहरी पकड़ है। वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय और मिलनसार नेता माने जाते हैं। यही कारण है कि कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उन्हें इस पद के लिए पहली पसंद बता रहे हैं।
अनिल भास्कर की खासियत यह है कि वे हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं। संगठन को मज़बूत करने, चुनावी रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की उनकी क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर उन्हें अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस का जनाधार मज़बूत होगा और संगठन को एक नई दिशा मिलेगी।
इस दौड़ में अशोक शर्मा भी मज़बूत दावेदार माने जा रहे हैं। अशोक शर्मा की वरिष्ठता और लंबे अनुभव को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। वे पार्टी के पुराने और भरोसेमंद नेताओं में से एक । उनकी सीनियरिटी उन्हें अनिल भास्कर के सामने सीधा टक्कर देती है।
इनमे से होंगे हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष
अध्यक्ष पद की रेस में अन्य नाम भी शामिल हैं, जैसे कार्यवाहक अध्यक्ष अमन गर्ग, रविश भटीजा और रवि बाबू शर्मा, लेकिन असली जंग अब अनिल भास्कर और अशोक शर्मा के बीच मानी जा रही है। गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश ठाकोर 6 से 9 सितम्बर तक रायशुमारी करेंगे और उसके बाद तय होगा कि नए अध्यक्ष की कमान किसके हाथ जाएगी।