बिसौली।
112 विधानसभा बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भईया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी नवनीत माहेश्वरी ने भी विधायक से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं। सभी ने आपस में मिलकर होली पर्व की बधाई दी और क्षेत्र में भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।






















