ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच एक हादसे ने इलाके में चिंता बढ़ा दी। तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर दो बच्चे बह गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरा बच्चा तेज बहाव के साथ बहकर लापता हो गया।
हरिद्वार घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लापता बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। टीम नाले के भीतर और आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान क्षेत्र के नालों में पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
फिलहाल एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चे की तलाश में जुटी हुई है और उसे सुरक्षित खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।





















