हरिद्वार पुलिस महकमे में देर रात बड़ा फेरबदल, 94 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। जारी सूची में कुल 94 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कई पुलिस अधिकारियों को पुलिस लाइन से हटाकर अलग-अलग कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वर्तमान में विभिन्न थानों और कोतवालियों में तैनात अधिकारियों को दूसरे थानों एवं चौकियों में भेजा गया है।


![]()




















