बगरैन में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह में नमाज अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नमाज का माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुकून भरा रहा।
नमाज के दौरान देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। इस मौके पर जमा मस्जिद के इमाम साहब की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बगरैन मंडल महामंत्री भाजपा अ. मोर्चा के युवा नेता बॉबी शाह जी, सलीम सिद्दीकी जी, अशफाक सैय्यद साहब, डॉ. रियासत अली, जमील शाह, अकरम सैय्यद अशफाक खां के साथ-साथ मीर मोबीन गाजी, इरफान खान, शरीफ खान, यासीन खान एवं मानवाधिकार परिषद के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद उर्फ बबलू सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।





















