कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जनपद रुद्रप्रयाग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन।

रुद्रप्रयाग, 8 सितंबर 2024। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आज जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार का भी जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रुद्रप्रयाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर आगामी चुनावी रणनीति तथा सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग महावीर सिंह पंवार, पूर्व विधायक आशा नौटियाल महामंत्री भारत भूषण, विनोद, ऋषि कंडवाल विजय सहित कई पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

See also  कनखल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नें बिजली पानी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मटके फोड़े।
Posted In :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *