मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी सफल, दो बड़े ट्यूमर हटाकर मरीज को मिली नई जिंदगी
हरिद्वार, 22 जुलाई: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ तिवारी और उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक 58 वर्षीय मरीज की दो चरणों में सफल सर्जरी कर गंभीर बीमारी से राहत दिलाई।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. तिवारी ने बताया कि कोटद्वार निवासी दिनेश सिंह नेगी के मलाशय (रेक्टम) में बड़ा ट्यूमर था। जांच के दौरान उनकी दाईं किडनी में भी एक अलग ट्यूमर पाया गया। मरीज पहले लगभग 25 दिनों तक दूसरे अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लाया गया।
डॉ. तिवारी ने बताया कि विस्तृत चिकित्सीय मूल्यांकन के बाद विशेषज्ञों की टीम ने निष्कर्ष निकाला कि मरीज की गंभीर स्थिति का प्रमुख कारण रेक्टम में मौजूद ट्यूमर था। सर्जरी से पहले मरीज को बेहतर स्थिति में लाने के लिए पांच दिनों तक विशेष उपचार दिया गया, जिसमें हाई-प्रोटीन पोषण, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल शामिल रही।
स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक रेक्टम का ट्यूमर निकाल दिया। ऑपरेशन के कुछ ही दिनों बाद मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। एक सप्ताह बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसके बाद चिकित्सकों ने योजना के अनुसार दूसरी सर्जरी कर मरीज की दाईं किडनी में मौजूद बड़े ट्यूमर को भी सफलतापूर्वक हटा दिया। इस ऑपरेशन के बाद भी मरीज का स्वास्थ्य लगातार बेहतर रहा और आठ दिनों के भीतर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्वस्थ





















