खबर:
बिसौली के दबतोरी रोड चौराहे पर गुरुवार को अचानक जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक जाम लगा रहने से आवागमन प्रभावित रहा।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की बजाय चुपचाप बैठे हुए नजर आए और स्थिति को देखते रहे। समय पर ट्रैफिक व्यवस्था न होने के कारण जाम की समस्या और बढ़ती चली गई। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत हुई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दबतोरी रोड चौराहे पर नियमित ट्रैफिक व्यवस्था कराई जाए, ताकि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय पत्रकार अतुल्य भारत न्यूज




















