हरिद्वार: भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित; स्कूलों में अवकाश घोषित
हरिद्वार। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार देर रात से शुरू हुई तेज वर्षा के कारण शहर के कई निचले इ
लाकों में जलभराव की स्थिति ब
शहर के प्रमुख यातायात केंद्र श्री चंद्राचार्य चौक और भगत सिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे घुटनों तक पानी भर जाने से यातायात प्रभावित रहा। जलमग्न
सड़कों के बीच लोगों और वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
न गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, भीमगोड़ा बैराज पर सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 291.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी स्तर 293.00 मीटर और खतरे के स्तर 294.00 मीटर से नीचे है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी के निकट न जाने की अपील की है।
उधर, रुड़की में भी मानसून की पहली तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई आवासीय क्षेत्रों में एक से तीन फीट तक पानी भर जाने से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। अनुमानित डेढ़ से दो लाख की आबादी जलभराव से प्रभावित हुई है।
रामपुर चुंगी क्षेत्र में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने के कारण भगवानपुर और देहरादून की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों
को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गुरुवार को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने, जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की है। हरिद्वार