ऑल इंडिया यूथ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी द्वारा श्री अभिषेक चंदेल जी को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर श्री अभिषेक चंदेल जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना गुरु और मार्गदर्शक मानते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे श्री वीरेंद्र सिंह जी के मार्गदर्शन में संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण और संस्कार के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
श्री अभिषेक चंदेल जी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 🇮🇳
जय हिंद | जय युवा शक्ति | जय राष्ट्र 🇮🇳




















