राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष *श्री वीरेन्द्र सिंह जी* ने 15 जुलाई को 79-80, नॉर्थ एवेन्यू स्थित दिल्ली प्रदेश कार्यालय में नई दिल्ली प्रदेश कमेटी का गठन किया। इस दौरान पार्टी के पुराने, समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा और कार्यों को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, *रोहताश नगर विधानसभा (2025) के पूर्व विधायक प्रत्याशी* एवं *पूर्व दिल्ली प्रदेश सचिव श्री अभिषेक चंदेल जी* को *दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष* नियुक्त किया गया। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और लंबे समय से किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष *श्री वीरेन्द्र सिंह जी* ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री अभिषेक चंदेल जी अपने पूर्व दायित्वों की तरह इस नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा दिल्ली में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
इसके साथ ही पार्टी ने कई अन्य अनुभवी एवं नए कार्यकर्ताओं को भी दिल्ली प्रदेश कमेटी में शामिल कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया है। *नई दिल्ली प्रदेश कमेटी में नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:*
– *श्री सुशील चौधरी जी* – दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष
– *श्री बदरुद्दीन जी* – दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष
– *श्री नरेंद्र तंवर जी* – दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष
– *श्री मुलायम सिंह जी* – दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष
– *श्री गौरव कुमार जी* – दिल्ली प्रदेश SC, ST विंग उपाध्यक्ष
– *श्री त्रिवेंद्र रावल जी* – दिल्ली प्रदेश महासचिव
– *सुश्री सपना शर्मा जी* – दिल्ली प्रदेश महासचिव
– *श्री संजीव कुमार शर्मा जी* – नजफगढ़ जिला महासचिव, दिल्ली
– *श्री रोहित प्रधान जी* – दिल्ली प्रदेश सचिव
– *श्री राकेश गुप्ता जी* – दिल्ली प्रदेश सचिव
– *श्री मेहज़ाबी जी* – दिल्ली प्रदेश सचिव
– *श्री श्री कांत राणा जी* – दिल्ली प्रदेश सचिव
– *श्री विशाल सिंह जी* – दिल्ली प्रदेश सचिव
– *श्री अकरम जी* – दिल्ली प्रदेश सचिव
– *श्री सौरभ श्रीवास्तव उर्फ सम्राट असर श्रीवास्तव जी* – दिल्ली प्रदेश सचिव
– *श्री अंगद चंद राजपूत जी* – ग्रेटर कैलाश विधानसभा अध्यक्ष
– *श्री इंद्रजीत सचदेवा जी* – दिल्ली प्रदेश ट्रांसपोर्ट सेल के प्रदेश अध्यक्ष
– *श्री मोहम्मद हुज़ैफा जी* – पटपड़गंज जिला सचिव
– *श्री सुरेंद्र कुमार मिश्रा जी* – मतियाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड अध्यक्ष
नवनियुक्त *दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभिषेक चंदेल जी* ने कहा कि वे एवं पूरी दिल्ली प्रदेश कमेटी दिन-रात घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है। साथ ही आगामी चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दिल्ली प्रदेश टीम *आगामी नगर निगम (MCD) चुनाव 2027* के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम की *250 सीटों* में से *लगभग 50 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मजबूत दावेदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।*
“मजबूत संगठन – समर्पित कार्यकर्ता – जनता का विश्वास”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, दिल्ली प्रदेश





















