प्रकाश जोशी
हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश जोशी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पश्चिमी बंगाल का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के इस निर्णय का विभिन्न नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए इसे संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
श्री प्रकाश जोशी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और राजनीतिक समझ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पश्चिमी बंगाल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अनिल भास्कर ने श्री प्रकाश जोशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि श्री जोशी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्री प्रकाश जोशी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।























