Lavc60.20.101
नैनीताल: कैंची क्षेत्र में मारपीट के बाद पुलिस से बचने की कोशिश में मचाया उत्पात, एक आरोपी की तलाश जारी

सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने पहले स्थानीय लोगों से विवाद और मारपीट की, फिर पुलिस से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी पांच युवक स्कॉर्पियो वाहन से कैंची क्षेत्र पहुंचे थे। किसी बात को लेकर उनका एक होमस्टे संचालक से विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसके बाद आरोपितों का एक अन्य स्थानीय व्यक्ति से भी विवाद होने की सूचना है।
नैनीताल: घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित वाहन लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू किया और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कराई। पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपितों ने वाहन वापस मोड़ने का प्रयास किया।
इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाजार क्षेत्र में खड़े और गुजर रहे तीन वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
नैनीताल: हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर चार आरोपितों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।
नैनीताल: पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि पर्यटन स्थलों पर कानून-व्यवस्था का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें, ताकि स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
नैनीताल:





















