श्रीनगर। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को कीर्तिनगर में युवाओं ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में रैली निकाली और तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
श्रीनगर। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को कीर्तिनगर में युवाओं ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में रैली निकाली और तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। समाजसेवी गणेश भट्ट के नेतृत्व में युवाओं ने कीर्तिनगर बाजार से तहसील परिसर तक पैदल मार्च किया। इसके बाद तह
सील परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
गणेश भट्ट ने कहा कि लगातार सामने आ रही कथित पेपर लीक की घटनाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में गहरा असंतोष है। उनका कहना था कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ 20 जुलाई को हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
समाजसेवी बीना चौधरी नेगी ने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।




















