हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 378.75 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई क्रेटा कार बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।
हरिद्वार पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। इन टीमों को मुख्य रूप से बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग के साथ हाईवे, लिंक रोड और गांव-कस्बों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की निगरानी और जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 378.75 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक हुंडई क्रेटा कार भी बरामद की, जिसका पंजीकरण नंबर UK07BJ-6560 है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1. अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी घास मंडी रोड, वाल्मीकि धर्मशाला के निकट, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।
2. आस मोहम्मद पुत्र लियाकत, निवासी ग्राम ढंडेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार।
ये सामान हुआ बरामद
– 378.75 ग्राम अवैध चरस।
– एक हुंडई क्रेटा कार, नंबर UK07BJ-6560।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद मेहरा, कांस्टेबल सुधीर तथा जनपद एंटी नारकोटिक्स ड्रग टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली, कांस्टेबल नितुल और कांस्टेबल रणजीत सिंह शामिल रहे।




















