- बगरैन(बदायूं)
में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुले पड़े बिजली के तार
की चपेट में आने से दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत भैंसें सर्वेश कुमार पुत्र भगवान पाल निवासी बगरैन की बताई जा रही हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय बगरैन जेई को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद करा दी जाती, तो दोनों भैंसों की जान बच सकती थी।
घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे वहीं मौके पर बगरैन चौकी पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा और स्थिति को शांत कराया।
स्थानीय संवाददाता पीयूष सोनी





















