ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में बरसाती नाले में बह गई बच्ची की तलाश लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
हरिद्वार।रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम द्वारा नाले के आसपास लगातार तलाशी ली जा रही है। नाले में जमा कूड़ा-कचरा हटाने के लिए जेसीबी की मदद भी ली जा रही है, ताकि बच्ची की तलाश में किसी तरह की बाधा न रहे।
हरिद्वार
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संभावित स्थानों पर लगातार सर्च कर रही है। फिलहाल बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीम की ओर से तलाश अभियान जारी रखते हुए बच्ची को जल्द खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।



















