हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
हरिद्वार पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन और पर्यवेक्षण में ज्वालापुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने थाना स्तर पर टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 की रात चेकिंग के दौरान चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद, निवासी गायत्री विहार, सराय रोड, ज्वालापुर, हरिद्वार को सुभाष नगर स्थित मक्का मस्जिद के पीछे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 5.45 ग्राम स्मैक और 500 रुपये नकद बरामद हुए।
हरिद्वार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 651/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।
बरामदगी
– 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
– 500 रुपये नकद
आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं:
1. मुकदमा अपराध संख्या 79/2020 — धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2. मुकदमा अपराध संख्या 150/2021 — धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
3. मुकदमा अपराध संख्या 943/2023 — धारा 380, 411 भारतीय दंड संहिता
पुलिस टीम
– उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान, प्रभारी चौकी बाजार
– कांस्टेबल आलोक नेगी
– कांस्टेबल रवि चौहान
– कांस्टेबल नरेंद्र राणा




















