हरिद्वार जूना अखाड़ा के जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू किए जाने, सड़क एवं बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।
हरिद्वार
उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री और हरिद्वार में चल रहे तीर्थ विकास कार्यों को भी महत्वपूर्ण बताया। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री आगामी कुंभ को लेकर भी सक्रिय हैं और प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जाने के प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड अपनी संभावनाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।




















