हरिद्वार में कांग्रेस ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों और सरकारी परिसंपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया है। हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों और शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान से हुआ है, ऐसे में प्रदेश की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
हरिद्वार अमन गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश की महत्वपूर्ण जमीनों और सरकारी परिसंपत्तियों को निजी हाथों में देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र की जमीन और लंबे संघर्ष के बाद राज्य को मिली अलकनंदा होटल की संपत्ति का भी उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
हरिद्वार कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकारी संपत्तियों को लेकर लिए जा रहे फैसलों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन परिसंपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, तो कांग्रेस इसके विरोध में सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।





















