कंचन धीमान (हरिद्वार) निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की शुक्रवार को हरिद्वार में मौत हो गई। घटना उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेंद्र कोली लंबे समय तक जेल में रहा था। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से अंतिम मामले में दोषमुक्त होने के बाद वह जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था।
हरिद्वार साल 2005-06 में नोएडा के निठारी इलाके से बच्चों और महिलाओं के लापता होने के मामले सामने आए थे। जांच के दौरान सेक्टर-31 स्थित एक कोठी के आसपास से मानव अवशेष और अन्य सामान बरामद होने के बाद मामला देशभर में चर्चा में आया। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले की जांच की।
CBI ने विभिन्न मामलों में सुरेंद्र कोली के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए थे। कई मामलों में उसे दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में अलग-अलग मामलों में अदालतों से उसे राहत मिली और नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह अंतिम मामले में भी दोषमुक्त हो गया था।
हरिद्वार में रहने के दौरान कोली ने सड़क किनारे एक छोटी चाय की दुकान भी किराये पर ली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसने दुकान के लिए मालिक को कुछ महीनों का अग्रिम किराया दिया था।
हरिद्वार
पड़ोसियों के मुताबिक, क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी इन दिनों चर्चा थी। दुकान को लेकर चिंता और अन्य परिस्थितियां घटना से जुड़ी हो सकती हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।




















