हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगग्राम के हेलीपैड से औरंगाबाद पहुंचकर प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया।
हरिद्वार
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हरिद्वार में पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दोपहर 12:25 बजे देहरादून के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।




















