वियतनाम:
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के निकट शनिवार को हुए एक दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में तमिलनाडु के 10, केरल के 2 और आंध्र प्रदेश के 3 निवासी शामिल हैं।
वियतनाम मृतकों में तमिलनाडु के डिंडिगुल जिले के पलानी निवासी मुरुगा प्रभु भी शामिल हैं, जो पेशे से मोबाइल फोन व्यवसायी थे। परिजनों के अनुसार, इस दुखद घटना की जानकारी उन्हें भारतीय दूतावास द्वारा दी गई है। दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शवों की पहचान, आवश्यक औपचारिकताओं और उन्हें स्वदेश लाने की प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।
वियतनाम इस हादसे के बाद वियतनाम सरकार ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उप प्रधानमंत्री फाम जिया डुक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संबंधित एजेंसियों को पीड़ितों और उनके परिजनों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना के कारणों की शीघ्र और निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं।
भारतीय दूतावास भी स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है।
वियतनाम





















