ईरान: तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने दिवंगत पिता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। शनिवार को जारी एक लिखित संदेश में उन्होंने अंतिम विदाई समारोह में उमड़ी भीड़ को “ऐतिहासिक” बताते हुए इसे देश की एकता और समर्थन का प्रतीक बताया।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने कहा कि अंतिम संस्कार में ईरान और इराक के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने विशेष रूप से तेहरान, क़ुम, नजफ़, करबला और मशहद में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए लोगों की भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।
ईरान : अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोगों की व्यापक उपस्थिति ने इन समारोहों को ऐतिहासिक बना दिया और इसके लिए उन्होंने देशवासियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।
ईरान गौरतलब है कि आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान और इराक के कई प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों में अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।





















