नई दिल्ली। देश के युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (यूथ) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. विमल के. शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बदलती दुनिया के साथ खुद को ढालना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल सरकारी नौकरी को ही सफलता का एकमात्र माध्यम मानना उचित नहीं है, क्योंकि आज के दौर में अनेक नए क्षेत्र उभरकर सामने आए हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि Artificial Intelligence (AI), Data Science, Cyber Security, Robotics, Digital Marketing, Startups और MSME जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में न केवल रोजगार के अवसर हैं, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के भी अनेक रास्ते खुलते हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों और कौशलों को सीखने पर ध्यान दें और पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नवाचार की दिशा में कदम उठाएँ। उनका कहना था कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन सकता है।
डॉ. शर्मा ने जोर देकर कहा कि भविष्य उन्हीं का होगा जो बदलते समय के अनुसार स्वयं को तैयार करेंगे और नए अवसरों को अपनाने का साहस दिखाएंगे। उन्होंने सभी युवाओं से आत्मनिर्भर, विकसित और तकनीकी रूप से सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
संपर्क: 9711401479




















