नीट-2026
हरिद्वार। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के परिणामों में कोटा क्लासेस के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 52 से अधिक सफल चयन दर्ज किए हैं। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
संस्थान के अनुसार, दीपशिखा ने 590 अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अवनी रॉय ने 571 अंक, अदनान ने 564 अंक, आयुषी ने 558 अंक, गुनगुन और आजाद ने 556-556 अंक, अदिति मिश्रा ने 552 अंक तथा काव्या वत्स ने 545 अंक प्राप्त किए। वहीं, 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 540 से अधिक अंक हासिल किए।
कोटा क्लासेस के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की में शिक्षण केंद्र संचालित हैं। संस्थान का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और व्यवस्थित तैयारी के कारण विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं।
संस्थान के संस्थापक एवं महानिदेशक डॉ. रवि कुमार ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि अधिकांश सफल छात्र-छात्राओं के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा कर सकें।
एकेडमिक हेड राजीव रंजन ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार तैयारी कराई जाती है और नियमित टेस्ट व अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने जेईई मेन, जेईई एडवांस और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान से मिले मार्गदर्शन को दिया।























